पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया. इसे संकल्‍प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. जय भीम.’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया.

बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्‍याण के लिए कार्यक्रम चलाने की बात कही है. मछुआरों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्‍ध कराने और श्रीअन्‍न (मोटे अनाज) को सुपरफूड के तौर पर विकस‍ित करने का भी वादा किया गया है. एकलव्‍य स्‍कूल खोलने का भी वादा किया गया है. साथ ही एससी/एसटी और ओबीसी के कल्‍याण के लिए काम करने का भी वादा किया गया है.

बीजेपी घोषणा पत्र की खास बातें
पीएम मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी की है. संकल्‍प पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में कई बातों का उल्‍लेख किया गया है. इसमें रामायण उत्सव मनाने, अयोध्या का और विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आदि का वादा किया गया है. बीजेपी ने सत्‍ता में वापसी होने पर देश में न्याय संहिता को लागू करने का वादा किया है. साथ ही ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर काम जारी होने की भी बात कही गई है. घोषणा पत्र में रेलवे को लेकर भी वादे किए गए हैं. इसमें कहा गया है कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट की समस्‍या को समाप्‍त किया जाएगा. साथ ही नार्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन पर काम चलने की भी बात कही गई है. 5जी विस्तार और 6जी का विकास, उर्जा में आत्मनिर्भर बनने का भी वादा किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago