Categories: बड़ी खबर

प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों को अलर्ट किया


Bharat varta desk:
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से बने डर के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुख्यमंत्रियों के साथ तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट पूरी तरह टला नहीं है।
ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह की गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं। पिछले कुछ महीने में इन वैरिएंट्स से मामले बढ़े हैं. ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी मजबूत तैयारियों के कारण कोरोनावायरस की स्थिति बेकाबू नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से केंद्र राज्यों ने मिलकर कोरोनावायरस का मुकाबला किया उसके लिए वह सभी कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हैं।

पेट्रोल- डीजल पर टैक्स घटाने की राज्यों से अपील की


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर भी मुख्यमंत्रियों के साथ विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि इनका दाम घटाने के लिए पिछले नवंबर महीने में केंद्र सरकार ने एक्साइज टैक्स घटाया था मगर राज्यों को भी चाहिए कि वे अपने टैक्स कम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र की अपील पर कई राज्यों ने टैक्स घटाया मगर कई राज्यों ने अपील पर ध्यान नहीं दिया और जनता पर बढ़ती कीमत के बोझ को कम नहीं किया।
पीएम ने राज्यों का नाम लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि मेरी प्रार्थना है कि अब वैट कम करके नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago