Bharat varta desk: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक पवन सिंह अपने पारिवारिक जीवन को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन अब दूसरी पत्नी के साथ भी नहीं रहेंगे। उन्होंने पत्नी ज्योति से तलाक के लिए आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। आज उनकी पत्नी कोर्ट में पहुंची मगर पवन सिंह नहीं पहुंचे। अब 26 मई को इस मामले पर सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि कई महीनों से पवन की पत्नी उनके साथ नहीं रह रही हैं। वे मायके में रह रही हैं।
यहां बता दें कि ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी नीलम से हुई थी। नीलम ने शादी के छह महीने बाद ही 8 मार्च 2015 को मंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। 6 मार्च 2018 को उत्तरप्रदेश के बलिया में उनकी दूसरी शादी ज्योति से हुई।ज्योति ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। पवन सिंह का नाम कई लड़कियों से जुड़ता रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षरा को लेकर भी हुई है। दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद अब पवन किसके साथ तीसरा विवाह रचाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More