
भागलपुर संवाददाता: पूर्व रेलवे के जीएम मनोज जोशी यात्रियों को रेल प्रशासन के द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं का निरीक्षण करने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्पेशल ट्रेन से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि यात्री सुविधाओं का जायजा लेने आज क्यूल जंक्शन से भागलपुर जंक्शन तक यात्रियों से संवाद स्थापित किया. जगह-जगह लोगों की समस्याओं को सुना और उसको दूर करने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है. साथ ही जीएम ने कहा कि ट्रेन की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जा रहा है.
भागलपुर से राजधानी ट्रेन चलाए जाने के सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि यह फैसला रेल मंत्रालय को करना हैऔर नवगछिया से राजधानी का रूट डायवर्ट करना मुश्किल कार्य है. जीएम के साथ मालदा डिविजन के डीआरएम यतेंद्र कुमार, रेल आईजी अंबिकानाथ मिश्रा, सभी ब्रांच ऑफिसर और स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह मौजूद थे. इस मौके पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से मनोज बुधिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जीएम से मिला और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More