
पटना संवाददाता: बिहार सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है लेकिन भ्रष्टाचारी है कि मानने को तैयार नहीं है। हर विभाग में भ्रष्ट अफसरों व कर्मचारियों का राज कायम है। पूर्णिया के जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने डेढ़ लाख रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर कर लिया है।
निगरानी विभाग के सूत्रों ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी ने किसी काम के बदले एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए घूस की मांग की थी। उस व्यक्ति ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को लिखित शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। उसके बाद निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। आज कार्यालय में रिश्वत लेते कृषि पदाधिकारी निगरानी विभाग के जाल में फंस गए। मंगलवार को टीम ने रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कृषि पदाधिकारी के दफ्तर से ही उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More