
पटना संवाददाता: कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को राजभवन मार्च पर निकले जनाधिकार पार्टी (जाप) कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछारें की गई। इस दौरान जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सड़क पर लेट गए।
16 दिसंबर से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे जाप कार्यकर्ता बाईपास पहाड़ी से राजभवन मार्च पर निकलने की तैयारी में थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही, शोर शराबा होता रहा। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकना चाहा। इस दौरान मार्च का नेतृत्व कर रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों में किसान भी शामिल थे। लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को खत्म करने का प्रयास किया लेकिन स्थिति नहीं संभली तो लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है।
काले कानून वापस ले केंद्र : पप्पू यादव
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। केंद्र के कृषि कानूनों के कारण हमारे अन्नदाता संकट में है। ये कृषि कानून नहीं काले कानून है। केंद्र सरकार इसे वापस ले। नरेंद्र मोदी की सरकार 130 करोड़ लोगों का अधिकार छीन मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के हाथों में देना चाहती है।
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More