बड़ी खबर

पुल निर्माण के नाम पर लूट मचाने वाली कंपनी पर हाई कोर्ट करेगा कार्रवाई ? ललन कुमार की याचिका पर निदेशक तलब

Bharat Varta Desk: सुल्तानगंज गंगा पर बन रहे अगुवानी पुल के एक हिस्से के बहने की घटना को राज्य सरकार लीपापोती कर रही थी मगर इस बीच पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेकर यह उम्मीद जगा दी है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

युवा कांग्रेस के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार कि लोकहित याचिका पर हाईकोर्ट ने पुल बना रही एसपी सिंगला कंपनी के निदेशक एसपी सिंगला को विशेषज्ञों की टीम के साथ 21 जून को हाजिर होने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार से अबतक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। अवकाशकालीन जज पूर्णेन्दु सिंह की एकलपीठ ने बुधवार को ललन कुमार की ओर से दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई की। ललन कुमार सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव हारने के बाद भी वे सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता और समस्याओं से लगातार जुड़े हुए हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुल निर्माण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पेश करने का निर्देश दिया है।

अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह की एकल पीठ ने बुधवार को ललन कुमार की पीआईएल पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी एक्शन टेकेन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 1710 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल 14 महीने में दो बार गिर चुका है। एसपी सिंगला कंपनी राज्य के पांच बड़ी योजनाओं पर अभी काम कर रही है। इसके पहले भी वह राज्य के कई पुलों का निर्माण करवा चुकी है। जानकारों के अनुसार सभी निर्माण कार्यों के संबंध में घटिया गुणवत्ता और काम में देरी की शिकायत जनता और जनप्रतिनिधि राज्य सरकार को करते रहे हैं। लेकिन कंपनी का सरकार में गहरी पैठ होने की बात कही जाती है। हालांकि इस घटना के बाद सरकार ने साफ किया है कि इस मामले में कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने जा रही है मगर जानकारों का कहना है कि तमाम दावों के बाद भी कंपनी को बचाते हुए सारी करवाई होंगी लेकिन इस बार पटना हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद प्रशासनिक और ठेकेदारों के बीच बेचैनी है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि पटना हाईकोर्ट का आगे क्या रुख होता है?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago