
पटना संवाददाता
पुलिस सप्ताह के मौके पर गुरुवार को इंडियन सोसाइटी क्रिएटिव आर्ट और बिहार पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में स्कूली छात्रों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मिथिलेश स्टेडियम में किया गया. राजधानी के कई स्कूलों के छात्र इसमें शामिल हुए . छात्रों ने अपनी पेंटिंग के जरिए शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा समेत अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिए. छात्रों में चित्रों के जरिए शराब से दूर रहने और इसकी हानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया. बच्चों की चित्रकारी में उनकी सृजनशीलता की अद्भुत क्षमता की अलग दिखी.
चित्र के संदेश का प्रभाव बहुत दूर तक: प्रोफेसर केसी बाजपेई
इस मौके पर इंडियन सोसाइटी क्रिएटिव आर्ट के निदेशक प्रोफेसर केसी बाजपेई ने कहा कि चित्र के जरिए जो संदेश दिए जाते हैं उनका प्रभाव बहुत दूर तक जाता है. खासकर बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्र का जनजीवन पर बहुत असर होता है. इस मौके पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी अमृतराज और एसपी मद्य निषेध संजय सिंह भी मौजूद रहे. बच्चों के बनाए चित्रों का पद्म श्री श्याम सुंदर और बीआईटी मेसरा की ब्यूटी कुमारी ने भी अवलोकन किया.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More