अपराध

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने बाप- बेटे की हत्या कर दी


Bharat varta desk: नक्सलियों ने एक बार फिर से तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगी पंचायत के बराटांड़ गांव में उन्होंने एक जघन्य हत्या को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बुधवार की देर रात लगभग एक बजे एसपीओ यानी पुलिस का गुप्तचर बता सोफे मरांडी (60) एवं उसके पुत्र अर्जुन मरांडी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग एक दर्जन की संख्या में आए वर्दीधारी नक्सलियों ने सोफे मरांडी और उसके पुत्र को जगाया और घर से बाहर निकाल दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जमुई के एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पराग जैन होंगे रॉ के नए चीफ

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More

20 hours ago

पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुरू, अहमदाबाद में अमितशाह ने की मंगला आरती

Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More

2 days ago

बेहोश हुए उपराष्ट्रपति

Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More

4 days ago

अब लीडर नहीं,डीलर के हाथो में देश : ललन कुमार

Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More

7 days ago

बिहार के कई जिला जज बदले

Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More

1 week ago

प्रधानमंत्री बोले -बिहार समृद्ध होगा तो भारत महाशक्ति बनेगा

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More

1 week ago