
Bharat varta desk:
शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, ये हादसा सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध के टैंकर से बचने के प्रयास में डायल यूपी-112 पुलिस खेत में घुस गया और फिर उसके ऊपर टैंकर पलट गया। पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन में सवार 2 महिला सिपाही समेत 3 पुलिस कर्मी दब गए, जबकि एक सिपाही बच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन फानन में दबे तीनों पुलिस कर्मियों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की उन्नाव- हरदोई मार्ग पर हुई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और अन्य सहयोग देने का निर्देश आला अधिकारियों को दिया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More