पॉलिटिक्स

पीरपैंती के पूर्व विधायक अमन को अभी भी पार्टी पर भरोसा

टिकट कटने की चर्चा के बीच अमन उतरे जनता के बीच

अमन पासवान को है जनता जनार्दन पर पूर्ण भरोसा

पटना : पीरपैंती के भाजपा के पूर्व विधायक अमन कुमार को अभी भी पार्टी पर पूरा भरोसा है।अमन कुमार ने कहा कि पिछले दस वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हूँ। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान ,क्षेत्र के विकास , पार्टी हित में लगातार कार्य करते रहा हूँ। मुझे ऐसा विश्वास नही है कि पार्टी मुझे टिकट नही देगी। 12 अक्टूबर को आशा है मेरा नाम का पार्टी घोषणा करेगी। पुनः 2010 की तरह 2020 में मैं पीरपैंती में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाऊंगा।, यदि पार्टी टिकट नही देती है तो कार्यकर्ताओ के सम्मान के लिए चुनाव मैदान में उतरूंगा। हालांकि अमन कुमार ने अभी यह तय नही किया है कि निर्दलीय चुनाव मैदान में आएंगे या फिर किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे ये घोषणा के बाद ही स्पष्ठ हो पायेगा।

पार्टी ने तीन बार सर्वे करवाया तीनो में मेरा नाम आया। यदि पार्टी मुझे टिकट नही देती है तो जाहिर है कि एक बड़े नेता की ओछी मानसिकता और मेरी लोकप्रियता देख बेचैन व घबरा गए हैं। नही चाहते हैं कि पीरपैंती में पुनः भाजपा की जीत हो। इसलिए मेरी टिकट काटी जा रही है हालांकि डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर अमन को पूरा भरोषा है कि मुझे टिकट देंगे ।उन्होंने कहा कि आजदी के बाद पहली बार मैने भाजपा को जीत दिलवाई थी। यदि पार्टी मेरे ऊपर भरोषा करेगी तो 2020 में भाजपा की पुनः जीत हासिल करूंगा। पीरपैंती में भाजपा को गुटबाजी का नुकसान झेलना होगा।

आज उन्होंने अपने जनता के बीच कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया है , वह लगातार क्षेत्र में जनता से मिल रहे हैं उन्हें आशा है की जनता जनार्दन का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

18 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago