
Oplus_0
Bharat Varta Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों से मिलने और विजय रूपाणी के परिवार से मिलने के बाद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीएम, मंत्रिमण्डल और अधिकारियों के साथ बैठक की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग 787-8 विमान हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। इस दुखद हादसे में 241 लोगों की जान चली गई और केवल एक यात्री जीवित बचा। पीएम मोदी ने इसके बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया।
लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए अहमदाबाद से रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक ब्रिटिश यात्री जीवित बचा जिससे प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। जहाज का आधा हिस्सा मेडिकल कॉलेज के उस हिस्से पर गिरा जहां मेडिकल के छात्र मेस में खाना खा रहे थे। इस घटना में कई मेडिकल छात्र भी मारे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे। पीएम ने अस्पताल में घायल यात्री से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘हम इस त्रासदी से गहरे दुख में हैं और पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय उड्डयन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी।’
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच दल फ्लाइट डेटा, कॉकपिट रिकॉर्डिंग्स और उपलब्ध वीडियो की जांच करेगा। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का पहला हादसा है, जिसने विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More