
प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों के नाम पत्र लिखकर इसे सोशल मीडिया पर जारी किया
NewsNLive Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा – मुझे नीतीश कुमार सरकार की जरूरत है ताकि बिहार में विकास ठप न हो.
उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान के लिए लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि युवा-बुजुर्ग, गरीब, किसान सभी ने जिस तरह से वोट देने के लिए आगे आए हैं, वह आधुनिक और नए बिहार की तस्वीर दर्शाता है. लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार के मतदाताओं का जोश हमें और ज्यादा उत्साह से काम करने को प्रेरित करता है. सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर चलते हुए एनडीए सरकार बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से स्थापित करने के प्रतिबद्ध है.
बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित रहा. एनडीए सरकार ने पिछले वर्षों में जो कार्य किए. उसका न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बल्कि जनता के सामने आगे का विजन भी रखा. जनता को भरोसा है कि बिहार का विकास एनडीए सरकार ही करती है. बेहतर बुनियादी ढांचे का विकास और कानून का राज एनडीए सरकार ही करती है. अव्यवस्था और अराजकता के माहौल में नवनिर्माण संभव नहीं है. वर्ष 2005 के बाद से बिहार में माहौल बदला और नवनिर्माण आरंभ हुआ.
एनडीए ने बिहार में बिजली, सड़क-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में बहुत काम किया है. बिहार को अभाव से आकांक्षा की ओर ले जाना एनडीए सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है. शौचालय, घर-घर गैस, जलापूर्ति, गरीब को बैंक से जोड़ने तक सब कुछ बिहारवासियों के वोट की ताकत से ही संभव है. प्रधानमंत्री आवास योजना से घर मिला तो मुद्रा योजना से गरीब जरूरतमंदों को कर्ज मिला. वृद्धावस्था में पेंशन से लेकर बीमा की सुरक्षा दी गई है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More