बड़ी खबर

पीएम मोदी के करीबी रहे सुनील ओझा का निधन, बिहार भाजपा के थे सह प्रभारी

Bharat Varta Desk : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा का मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में उपचार के दौरान निधन हो गया है। तीन दिन पूर्व शनिवार को अचानक हृदय संबंधी समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
सुनील ओझा मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे। वे गुजरात में भावनगर दक्षिणी सीट से दो बार विधायक भी रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का पहला चुनाव गुजरात के मुख्यमंत्री का काम संभालने के बाद फरवरी, 2002 में लड़ा था। जब वजुभाई वाला की जगह पर पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे थे तो राजकोट में उनके चुनाव के प्रभारी सुनील ओझा ही थे। बाद में जब पीएम मोदी ने 2014 में वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो ओझा को वाराणसी भेजा गया। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बनाए गए।उन्हें कुछ माह पहले ही बिहार प्रांत का भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया था। ब्राह्मण समाज से आने वाले ओझा को जमीनी नेता माना जाता था। वे वाराणसी के पास मिर्जापुर में धार्मिक गतिविधियों के लिए गड़ौली धाम आश्रम का निर्माण करवा रहे थे। पिछले सप्ताह ही उन्होंने गड़ौली धाम में प्रसिद्ध कथावाचक रमेश ओझा जी का रामकथा का आयोजन कराया था।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

9 hours ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

2 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

2 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

3 days ago

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

3 days ago