
Bharat varta desk: पश्चिम चंपारण के नौतन के विधायक और बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे बबलू की दबंगई उस पर भारी पड़ गई। उनकी जमीन में खेल रहे बच्चों को मंत्री के बेटे और परिजनों ने पीट दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर मंत्री के बेटे के हाथ में राइफल है। आरोप है कि मंत्री के बेटे ने हवाई फायरिंग की है। जबकि मंत्री नारायण प्रसाद का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। जब उनके भाई और दूसरे परिजन उन्हें रोकने गए तो उल्टे उनके साथ मारपीट किया। इसके बाद उनके बेटे वहां पहुंचे मगर उन पर भी अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। मंत्री का कहना है कि उनके बेटे ने जो कुछ भी किया अपने, परिजनों और जमीन के बचाव के लिए किया।यह पूरा मामला पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More