
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम मूर्ति का अनावरण किया। पीएम ने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था। उन्होंने आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा।
प्रधानमंत्री ने बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।इससे पहले रविवार सुबह पीएम मोदी ने नेताजी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वहीं, नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी। खास बात ये है कि 28 फीट ऊंची ग्रेनाइट से बनने वाली इस प्रतिमा को ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार अद्वैत गडनायक बना रहे हैं। नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर बनी छतरी में लगाई जाएगी। इंडिया गेट से हाल ही में अमर जवान ज्योति को हटाकर नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया गया है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More