
रांची ,भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने से राज्य के 7.63 लाख छात्र और उनके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है.दसवीं की परीक्षा में 4. 32 लाख और 12वीं की परीक्षा में 3. 31 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान गुरुवार को ट्वीट करके किया था. मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी थी कि परीक्षा रद्द करने का फैसला कोरोना संक्रमण और अभिभावकों की मांग के आधार पर लिया गया. दरअसल कोरोना महामारी के इस भीषण संकट के बीच परीक्षा देना छात्रों के लिए मौत से खेलने जैसा था. इसीलिए छात्रों के साथ- साथ अभिभावक भी नहीं चाहते थे कि परीक्षा हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर परीक्षा कराने के संबंध में लोगों की राय मांगी थी. लोगों की राय आई की परीक्षा रद्द होनी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जब सीबीएसई औ आईएससीई की परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया गया, उसके बाद से अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया. झारखंड सरकार ने भी केंद्र सरकार के फैसले का अनुसरण करते हुए अपने प्रदेश के लोगों के हित में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. इसका राज्य के छात्रों और आम लोगों ने स्वागत किया है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More