बड़ी खबर

परीक्षा पर बात, पीएम के साथ में मोदी बोले- परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा, पैनिक नहीं बनाइए


Bharat varta desk: परीक्षा पे चर्चा के 5वें सीजन का थीम- ‘परीक्षा की बात, पीएम के साथ’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग, ध्यान,प्राणायाम के महत्व को समझाते हुए छात्रों से कहा कि – वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए।
अपने लंबे कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया। जब हम घबराहट की स्थिति में होते है तो परीक्षा की तैयारी किस तरह से करें? पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आपको डर क्यों लगता है । क्या ये आपका पहला टेस्ट है ।परीक्षा हमारे जीवन का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आपके मन में जो तनाव होता है क्या ये तो नहीं है कि तैयारी में कमी है। हो सकता है जितनी मेहनत चाहिए वो नहीं हुई होगी। मेरा आपसे आग्रह है पैनिक नहीं होना है। आप वो कुछ मत करिए जो आपने सुना है। आप वो ही करिए जो आप करते हुए आए है। दबाव का वातावरण न पनपने दें।’
छात्रों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले एक्जाम के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago