
राजगीर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
पटना: बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि परिवारवाद से मुक्ति चाहते हैं राजद के विधायक. इसका परिणाम जल्दी ही दिखेगा. उन्होंने यह भी कहा कि खरमास के बाद राजद अपने को बचा ले, बाकी तो सब चलता ही रहेगा. वे रविवार को राजगीर में प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तो राजद के नेता बिहार में थे ही नहीं. इसलिए राजद के लोगों को बिहार के लोगों से माफी मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम लोग वादे के अनुसार टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं. चुनाव में जो वादे किए गए थे उसके अनुसार उनके नेतृत्व में बिहार की सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अगले 5 साल तक विकास के कार्य चलते रहेंगे.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More