
मधेपुरा : पूर्व सांसद पप्पू यादव को लेकर मधेपुरा पुलिस मंगलवार की रात के 11:00 बजे मधेपुरा व्यवहार न्यायालय पहुंची. आनन-फानन में पूर्व सांसद के रिमांड के लिए प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रिमांड किया. रात में न्यायालय कर्मी व्यवहार न्यायालय पहुंचे .गौरतलब है कि व्यवहार न्यायालय में लॉकडाउन के कारण न्यायिक कार्य लगभग बंद था. लेकिन पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के बाद उनको रिमांड करने के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की गई.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रिमांड पेशी के दौरान पूर्व सांसद पप्पू यादव हाथ जोड़कर प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष गुहार लगाते रहे. वे अपनी स्वास्थ्य की खराब स्थिति का दुहाई देकर अस्पताल में शिफ्ट कराने का गुहार लगाते रहे.
प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर पूर्व सांसद पप्पू यादव को रिमांड पर लेते हुए तत्काल सुपौल वीरपुर कारा भेजा गया है. वहां उन्हें फिलहाल क्वाण्टाइन कर रखा जाएगा. पूर्व सांसद की गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई थी ताकि उनके समर्थक किसी किस्म का व्यवधान नहीं कर सके. यह भी ध्यान रखा गया है कि रिमांड संबंधित सारी प्रक्रिया रात में ही पूरी हो जाए. रिमांड के बाद पूर्व सांसद को वीरपुर स्थित जेल भेज दिया गया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More