
Bharat Varta Desk : भागलपुर में एक निजी अस्पताल ग्लोकल में कोविड मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ मामले में आरोपी कम्पाउंडर ज्योति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसपी नताशा गुड़िया ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट और डीएम के साथ विमर्श के बाद कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो के तथ्यों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कम्पाउंडर से पूछताछ के बाद गलोकल हॉस्पिटल द्वारा रेमडिसवीर इंजेक्शन के कालाबजारी करने की बात सामने आने पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम द्वारा छापेमारी की गई है।
पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल के डॉक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं?
बता दें कि महिला के द्वारा ग्लोकल अस्पताल के वार्डबॉय ज्योति कुमार कुमार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। उक्त महिला द्वारा वीडियो में पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल के एक डॉक्टर पर भी छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन पटना पुलिस द्वारा संज्ञान ले कर अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ और कार्रवाई नहीं कि गई है। ऐसे में यह चर्चा का विषय है कि आखिर राजेश्वर हॉस्पिटल के मामले किसके दबाव में कार्रवाई नहीं हो रही है? पटना के एसएसपी ने अबतक इस गंभीर मामले में संज्ञान क्यों नहीं लिया? बिहार के डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारी ने अबतक संज्ञान लेकर कार्रवाई का आदेश क्यों नहीं दिया? अब देखना होगा कि भागलपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद पटना पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं?
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More