
Bharat Varta desk: दो साल पहले शादी हुई थी लेकिन रिश्ते इतने खराब हो गए कि पत्नी ने पति को सोए अवस्था में कूदाल से काट डाला। दिल दहलाने वाली घटना बिहार के सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धवरी गांव में सोमवार की रात की है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव की पत्नी गायत्री देवी से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। शादी के बाद से ही दोनों में झंझट शुरू हो गया था। पप्पू कोलकाता में कारोबार करते थे। वे सोमवार को घर आए थे। रात में खाना खाने के दौरान पत्नी से झंझट हुआ तो छत पर सोने चले गए। पत्नी ने आधी रात को सोए अवस्था में उन्हें मार डाला। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के सामने महिला ने गुस्से में लाल- लाल आंखों से देखते हुए बोली, हां, मैंने ही अपने पति को मारा है। परिवार के लोगों का कहना था कि उसके पति ने कहा था कि वह उसे छोड़ देगा और मायके पहुंचा देगा। इससे आपा खोकर उसने उसकी हत्या कर डाली है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More