
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: पति की हत्या की साजिश में राजद नेत्री नीशू सिंह को आज भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 2 साल से फरार चल रही थी। उनके पति बाजेश ने बताया कि यह मामला वर्ष 2018 का है। उनकी पत्नी ने खाने में सल्फास मिला दिया था। उनकी बेटी ने बताया कि पापा खाना मत खाइए क्योंकि इसमें जहर मिलाया हुआ है। इस पर जब उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि जोक मारने की दवा मिलाई गई है। लेकिन जब इसकी फॉरेंसिक जांच हुई तो पता चला कि खाने में सल्फास मिलाया गया था। इस मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उस समय के एसपी आशीष भारती और डीआईजी विकास वैभव ने अपनी जांच में शिकायत को सही पाया था मगर अभी तक पुलिस ने राजद नेत्री को गिरफ्तार नहीं किया था। उसके पति पुलिस पर लगातार गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे। नए एसपी बाबूराम के आने के बाद पति ने इसकी शिकायत की। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और राजद नेत्री गिरफ्तार कर ली गई।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More