
पटना संवाददाता
पटना सिटी में इन दिनों बदमाश पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं . घटना पर घटना हो रही है . सोमवार को एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. हालांकि इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. इसे ललन गोप की हत्या का बदला बताया जा रहा है.
चैलीटाल मोहल्ले में हुई गोलीबारी के बाद बदले की करवाई के रूप में हिंसक घटना को अंजाम देने की आशंका बढ़ गई है. चर्चा हो रही है कि ललन गोप और विकी के बाद अब किसकी बारी है?
पुलिस की मानें तो मृतक विकी मोबाइल कुख्यात अपराधी था, जो दर्जनों आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था. 6 फरवरी को उसने मक्खनपुर ईदगाह मोहल्ले में लल्लन गोहत्या कांड का आरोपी था और फरार चल रहा था . बताया जा रहा है कि ललन के लोगों ने उसे गोली मारी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है मगर दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है. लोग पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठा रहे हैं. इसके पहले पटना सिटी के आसपास के इलाकों में कई घटनाएं हो चुकी है.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More