पॉलिटिक्स

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लड़कियों ने बाजी मारी, मैथिली अध्यक्ष निर्वाचित

Bharat varta Desk

बिहार के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहली बार किसी लड़की ने अध्यक्ष का पद चुनाव जीता है. खास बात यह कि केंद्रीय पैनल के पांच सबसे महत्वपूर्ण पदों में तीन पर लड़कियों ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी की मैथिली प्रणाली ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, महासचिव और कोषाध्यक्ष का पदों पर भी नारी शक्ति ने ही बाजी मारी है.अध्यक्ष पद पर मैथिली मृणालिनी ने 603 मतों से जीत प्राप्त की. उन्हें 3524 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के मनोरंजन राजा को 2921 वोट मिले. अध्यक्ष पद पर तीसरे स्थान पर राजद की प्रियंका कुमारी रहीं, जिन्हें 1047 वोट मिले. इसके साथ ही रात में कैंपस में नारे लगने लगे-सब पर भारी है यह भारत की नारी है.

वहीं, महासचिव पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने जीत हासिल की है. सलोनी राज को 4271 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर एबीवीपी के अंकित कुमार को 1899 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर सौम्या श्रीवास्तव को 2707 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर ओम जय यादव को 1806 मत मिले. इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहन सिंह ने जन सुराज की अनु कुमारी को 182 मतों से हरा दिया. रोहन कुमार को 2273 वोट मिले, वही अनु कुमारी को 2091 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर धीरज कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

6 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago