अपराध

पटना में रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करने वाले तीन गिरफ्तार

पटना : कोरोना काल में कालाबाजारी की घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है। देश के हर कोने से खबर आ रही है कि कुछ लोग मोटी कमाई के चक्कर में मजबूर लोगों को चूना लगा रहे हैं। कोरोना के इलाज में उपयोग में आई वाली इंजेक्शन की कालाबजारी भी जमकर हो रही है। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग का है जहां पर आर्थीक अपराध इकाई की विशेष टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबजारी कर रहे थे। इनमें एक दवा कंपनी का मेडिकल रिप्रजेंटेटिव नीतीश कुमार है। भास्कर पाठक और अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों पिछले कई दिनों से कालाबाजारी का धंधा कर रहे थे। ये सभी रेमडेसवीर की एक वायल 40 हजार रुपए में बेचते थे। इनके बारे में जब सूचना मिली तो आर्थीक अपराध इकाई की टीम इन्हें ट्रैप करने में जुटी। इनके मोबाइल नंबर मिलते ही पुलिस वालों ने ग्राहक बनकर बात की। डील तय होते ही शनिवार की देर शाम कंकड़बाग में साईं मंदिर के सामने वाली गली में बुलाया था। वहीं पर आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी भास्कर रंजन की अगुवाई में टीम पहुंची थी। ये शातिर प्रति वायल 40 हजार रुपए मांग रहे थे। तीन वायल के लिए पूरे 1 लाख 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। कंकड़बाग थाना में रखकर सभी से पूछताछ की जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 hour ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago