स्वास्थ्य

बिहार में 9 मई से लगेगी 18 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 साल से अधिक उम्र वालों को भी कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की थी। 1 मई से ये प्रक्रिया शुरू की गई है। केंद्र की घोषणा के बार बिहार की नीतीश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है। लेकिन वैक्सीन की अनुपस्थितता की वजह से सूबे में 1 मई से ये प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने अपने आधिकारिक वेब हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी है। विभाग की ओर से ट्वीट में कहा गया, “18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण 9 मई, 2021 से शुरू होगा। टीका लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग होनी चाहिए।”

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया, “खुद को पंजीकृत करें और को विभाजित -19 टीकाकरण के लिए अपनी स्थापना बुक करें। बिहार सरकार ने 18-44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की 3.5 लाख खुराक प्राप्त की है।”

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 1,07,153 सैम्पल की जांच हुई है। साथ ही कोरोना के 13,466 नए मामले आए। इन सबसे ज्यादा 2410 मामले राजधानी पटना में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 4,49,063 मरीज ठीक हैं। वर्तमान में कोरोना के ऐक्टिव रोगियों की संख्या 1,15,066 है। बिहार में कोरोना रोगियों का रिकवरी प्रतिशत 79.16 है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago