पॉलिटिक्स

पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह बोले-बिहार में एनडीए सरकार

Bharat varta Desk

भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी चुनावी घोषणा पत्र को उठाकर देख लीजिए, हमने जो कहा है, वह किया है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में चार साल शेष है। अभी बहुत काम होना बाकी है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि हमें विश्व की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बिहार आने से पहले मुझे शंघाई रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक के दौरान जो बैकग्राउंड लगाया गया था, उसमें इस बार नालंदा विश्वविद्यालय का चित्र लगाया गया था। भारत और चीन के बीच का जो सांस्कृति क्षेत्र है, वह बिहार की धरती से जुड़ा है। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago