अपराध

पटना में जगह-जगह छापेमारी, शराब के नशे में एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब पीने वालों के बीच हड़कंप मच गया। रविवार को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में जिम के आड़ में चल रहे शराब पार्टी और शराब के काले करोबार का खुलासा हुआ है। जहां से शराब के साथ नशे में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जक्कनपुर थाना इलाके से भी 2 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी में भी पुलिस ने छापेमारी की है।
गांधी मैदान थाने की पुलिस ने छापेमारी कर राजेंद्र पथ स्थित सोमारिया होटल के मैनजर विपिन कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं लालजी टोला में शराब पीकर हंगामा करते हुए मुन्ना कुमार व राहुल को गिरफ्तार किया गया। एसकेपुरी थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर में मोंटेसरी लेन स्थित करतार अपार्टमेंट में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को पकड़ा।
शनिवार को कंकड़बाग के जिस होटल से 6 युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था उसे सील कर दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

5 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago