
Bharat Varta Desk : भारतीय वासुसेना के ग्रुप कप्तान अभिनंदन वर्तमान को सोमवार यानि की आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि वीर चक्र से सम्मानित करने के लिए अभिनंदन के नाम की पहले ही घोषणा कर दी गई थी और अब राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 27 फरवरी 2019 को हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को निरस्त कर दिया था। पाकिस्तानी सीमा में अभिनंदन का विमान क्रैश होने के कारण उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव के बाद अभिनंदन को 60 घंटे बाद छोड़ा गया था।
भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज न केवल अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा बल्कि जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादी को ढेर करने के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More