अपराध

पटना : बिहटा से अगवा छात्र की हत्या, अधजला शव बरामद

पटना : राजधानी पटना से सटे बिहटा से अगवा स्कूल शिक्षक के बेटे तुषार कुमार (13) का अधजला शव बरामद कर लिया गया है. 16 मार्च को उसका अपहरण हुआ था. अपराधी ने फिरौती में 40 लाख रुपए की मांग की थी. कई बार तुषार के ही फोन से व्हाट्सऐप पर वॉइस मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गयी थी. रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गयी थी, जबकि पुलिस का दावा है कि अपहरण के महज डेढ़ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गयी थी. तुषार का अपहरण परिवार के परिचित मुकेश कुमार ने किया था. पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मुकेश पर 20 लाख रुपए का कर्ज था. अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उसने ही वॉट्सऐप कॉल कर तुषार को बुलाया और किडनैप कर लिया. एसएसपी राजीव मिश्रा ने रविवार को इसकी पुष्टि की.

अपहरण के साथ हत्या की तैयारी पहले से थी

इकलौते बेटे की वापसी के लिए अगर शिक्षक परिवार जैसे-तैसे 40 लाख रुपये फिरौती में देने के लिए जुटा भी लेता तो भी उनकी जिंदगी में रोशनी लौटने की संभावना नहीं थी. तुषार चूंकि मुकेश को ठीक से पहचानता था, इसलिए उसने अपहरण के साथ ही हत्या की प्लानिंग कर रखी थी. चाकू और पेट्रोल का इंतजाम रखने का मतलब ही है कि हत्या के बाद लाश को जलाना भी था. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने अपराधियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि मुकेश और उसके साथियों ने पहले तुषार का गला दबाया, फिर चाकू से मार डाला. तुषार की लाश को बिहटा थाना क्षेत्र के ही खेदलपुरा गांव के जंगल में जला डाला था. इधर, तुषार के परिजनों से उसे वापस करने के लिए रुपयों की मांग जारी रखी गई थी. पुलिस काफी दूर तक मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही पहुंची, फिर साजिश के तार जुड़ते गए.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago