
पटना भारत वार्ता संवाददाता
वन्य प्राणी सप्ताह के मौके पर बिहार की राजधानी पटना के चिड़ियाघर परिसर में चित्र और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजधानी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने वन्य प्राणियों से संबंधित एक से एक चित्र बनाए। चित्रों में राजधानी के बच्चों की अद्भुत प्रतिभा उभर कर सामने आई। वही वन्यजीवों से संबंधित क्विज का भी आयोजन किया जिसमें बच्चों ने अपने अद्भुत ज्ञान का परिचय दिया। आयोजन में प्रमुख भूमिका अदा करने वाले बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर केसी बाजपेई ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन गांधी जयंती के मौके पर वन पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू ने किया था।
आज चित्रकारी और क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन जू के निदेशक और भारतीय वन सेवा के अधिकारी सत्यजीत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने वन प्राणियों के महत्व को रेखांकित किया। पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को प्रतिपादित करते हुए निदेशक ने उनके प्रति ममतामई व्यवहार करने की अपील लोगों से की। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। वन जीव सप्ताह समारोह के समापन के मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More