
Bharat varta desk:
पंजाब में करप्शन केस में पकड़े गए IAS अफसर संजय पोपली के घर से साढ़े 12 किलो सोना और 3 किलो चांदी बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोने की 9 ईंटें, सोने के 3.16 किलो के 49 बिस्कुट और 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के मिले हैं। इसके अलावा चांदी की एक-एक किलो की 3 ईंटें भी मिली हैं।
2 स्मार्टवाच और 3.50 लाख रुपए कैश भी मिला है। यह बरामदगी पोपली के सेक्टर 11बी स्थित मकान नंबर 520 के स्टोर रूम में पड़े काले रंग के लेदर बैग से हुई। उसे छुपाकर रखा गया था।
अधिकारियों का कहना है कि इस छापेमारी के दौरान आईएएस अधिकारी की इकलौते बेटे कार्तिक पोपली ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है हालांकि उनकी पत्नी विजिलेंस टीम पर गोली मारने का आरोप लगा रही है।
पंजाब के भगवत मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान की व्यापक प्रशंसा हुई है। लोग बता रहे हैं कि पंजाब सरकार से सबक लेते हुए देश के दूसरे राज्यों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की जरूरत है। जानकारों का मानना है कि जब तक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक भ्रष्टाचार की रफ्तार कमजोर नहीं पड़ने वाली है। जानकारों का यह भी दावा है कि यदि सही ढंग से छापेमारी हो ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के घर पर अपार संपत्ति बरामद होगी। बहुत थोड़े ही लोग बचेंगे जिनके यहां भ्रष्टाचार की कमाई नहीं मिलेगी। खासतौर से बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में ऐसे अधिकारियों की भरमार है जिन्होंने गलत तरीके से करोड़ों- की कमाई की है। कई अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने अपना विदेशों तक कारोबार फैला रखा है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई ना होकर छोटे छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है। हालांकि ऐसा किया जाना भी सही है मगर चोट आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर होनी चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार वहीं से शुरू होता है। झारखंड में पूजा सिंघल का मामला इसका उदाहरण है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More