
पाकुड़ में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का सम्मेलन
पाकुड़: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने को ले गंभीरता से पहल कर रही है. जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण झारखंड में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं. सरकार के गठन के साथ ही कोरोना का संक्रमण शुरू हो गया था मगर जैसे-जैसे इस महामारी का प्रभाव कम होगा वैसे वैसे विकास कार्यो में तेजी आएगी. ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी, सड़क स्वास्थ्य समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम किया जाएगा. पाकुड़ जिले में ग्रामीण विकास की 9 बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है. युवाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार पलक की योजनाएं शुरू की जाएंगी ताकि उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके. प्रत्येक पंचायत में ांच-पांच नए चापानल लगवाने की स्वीकृति दे दी गई है. जमीन निबंधन की फीस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जल्द पहल करेगी. किसानों की ऋण माफी के संबंध में बैंकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. जो लोग आधार कार्ड नहीं बनवा पाए हैं उनके लिए संबंधित विभागों को अभियान चलाकर आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है. इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आमिर हमजा ने भी विचार रखे.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More