
पटना: मुंगेर से लेकर झारखंड की सीमा मिर्जाचौकी तक फोरलेन सड़क का निर्माण 2 साल के भीतर कर लिया जाएगा.पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बनने वाली 124 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 5850 करोड़ रूपये की लागत आयेगी. एनएचएआई इस सड़क को बनाएगा. 4 पैकेज में बनने वाली इस सड़क की निविदा प्राप्ति की अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2020 है. मंत्री ने बताया कि इस हाइवे के बनने से पूर्वी बिहार से झारखंड की राह आसान होगी. इससे कारोबार में तेजी आएगी. लोगों को जाम से मुक्ति मिलने के साथ सामानों की धुलाई में सहूलियत होगी. सड़क के निर्माण के लिए मुंगेर एवं भागलपुर जिलों के 128 राजस्व ग्रामों में 690 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. जमीन पर 18 अरब खर्च किया जाना है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More