
पटना। बिहार चुनाव में ’10 लाख’ बनाम ’19 लाख’ नौकरी देने की घोषणा का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना पर घमासान शुरू हो गया है। नीतीश सरकार के इस योजना को लेकर चुनाव में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जदयू के द्वारा सात निश्चय योजना को चुनाव में प्रचारित किया जा रहा है।
सात निश्चय योजना में व्याप्त गड़बड़ी का आरोप लगाकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान आक्रामक हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सात निश्चय योजना में भारी गड़बड़ी है। उनकी सरकार बनेगी तो सारी गड़बड़ियों की जांच कराएंगे और इसके लिए दोषी मुख्यमंत्री को जेल भेजेंगे। वे अपने प्रचार अभियान में इसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। इस पर जदयू ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने चिराग को अज्ञानी कहा। उन्होंने कहां क्यों वे किसी को क्या जेल भेजेंगे उन्हें ज्ञान ही नहीं है। आम लोगों को पता है कि सात निश्चय योजना क्या है और लोगों को इस योजना का लाभ भी मिल रहा है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More