
पाकुड़ संवाददाता: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. उन पर गंभीर आरोप लगे हैं. इन आरोपों की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा भी नहीं करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में जिन पर संगीन धाराओं में केस बनता है. भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल पाकुड़ परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में विकास के काम ठप हैं. जो काम हो रहे हैं वे केंद्रीय निधि के हैं . बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव को टाल रही है ताकि अफसरशाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिले. उन्होंने सरकार पर और बेरोजगार विरोधी होने का आरोप लगाया. स्नातक के बाद की प्रोत्साहन राशि हो या बेरोजगारी भत्ता किसी को कुछ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि संथाल परगना शांत क्षेत्र माना जाता है मगर संरक्षित लोग यहां अपराध पर अपराध कर रहे हैं. रांची जहां सरकार बैठी है वहां के लोग भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पार्टी की प्रवक्ता मिस फीका ने भी पत्रकारों को संबोधित किया.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More