
Bharat varta desk: झारखंड सरकार ने कई जिलों के डीसी समेत आईएएस अधिकारियों को बदल दिया है। साहिबगंज में डीडीसी और देवघर में डीसी रही नैंसी सहाय को हजारीबाग का नया डीसी बनाया गया है। उनके पति वरुण कुमार पाकुड़ के डीसी हैं। फिलहाल नैंसी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, झारखंड सरकार रांची के पद पर तैनात थीं।
उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक को निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग,उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा को विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग,उपायुक्त लोहरदगा दिलीप कुमार टोप्पो को निदेशक खेलकूद झारखंड, सुनील कुमार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा झारखंड बनाया गया है। उपायुक्त गिरिडीह राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक पर्यटन विभाग झारखंड , संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग वाघमारे प्रसाद कृष्ण को लोहरदगा का डीसी बनाया गया है। अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड घोलप रमेश गोरख गढ़वा डीसी ,उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सूरज कुमार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची बनाए गए हैं जबकि. उपायुक्त हजारीबाग आदित्य कुमार आनंद को स्थानांतरित करते हुए अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड रांची के रूप में तैनात किया गया है। निदेशक खेलकूद जीशान कमर को परीक्षा नियंत्रक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। सिमडेगा से सुशांत गौरव को स्थानांतरित करते हुए गुमला का डीसी, निदेशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग जाधव विजया नारायणराव को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची अनीता को स्थानांतरित करते हुए सिमडेगा का डीसी बनाया गया है। आदिवासी कल्याण आयुक्त नमन प्रिय लकड़ा को गिरिडीह का उपायुक्त, नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम गरिमा सिंह को डीडीसी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतीक्षारत चंदन कुमार को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य बनाया गया है।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More