
भागलपुर संवाददाता
भागलपुर जिला पुलिस और केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में बिहार और झारखंड से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 80 पर ट्रैफिक सुरक्षा अभियान चलाया गया. कहलगांव के पास पुलिस और रेल यात्री संघ के लोगों ने माइक पर लोकमत शेष सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की. यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जरूरी बातें बताई गई. इसके साथ यात्री संघ की ओर से वैसे लोगों के सिर पर हेलमेट पहनाया गया जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे. इस अभियान का नेतृत्व कर रहे रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि यह दुर्घटना के हिसाब से डेंजर जोन वाला हाईवे है. यहां आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बड़ी गाड़ियों को भी अनियंत्रित ढंग से चलाने के लिए चालकों को कहा गया.
रसलपुर थाना अध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने लोगों से अपील की कि हेलमेट पहनकर ही घर से निकले .मोबाइल फोन का प्रयोग गाड़ी चलाते समय ना करें .संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा आपके परिवार के लोग आपका घर पर इंतजार कर रहे हैं.इसलिए हेलमेट अवश्य पहने ताकि सुरक्षित घर लौट सकें. कार्यक्रम में संस्था के सुमित कुमार, मोहम्मद औरंगजेब ,मोहम्मद मिनहाज आलम, कालीचरण शर्मा, डॉक्टर रकीब आलम मौजूद थे.
कर जिला पुलिस भागलपुर एवं केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत रसलपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया मायकिंग कर लोगों को जागरूक किया गया तथा निशुल्क हेलमेट 28 लोगों के बीच बाटा गया
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More