
सेंट्रल डेस्क
केंद्रीय बजट के संबंध में रायशुमारी के लिए शनिवार को हो रही एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भी आमंत्रित किया गया है. वर्चुअल बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे.
चिराग पासवान को इसमें शामिल होने की सूचना ने जदयू के भीतर सरगर्मी बढ़ा दी है. यहां बता दें कि लोजपा ने विधानसभा चुनाव एनडीए से अलग होकर लड़ा था. यही नहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूरे चुनाव के दौरान मोर्चा खोल कर रखा था. उनके खिलाफ लगातार हमला करते रहे. हालांकि लोजपा की चुनाव में बुरी तरह हार हुई. केवल एक विधायक जीते.जदयू से लोजपा की इतनी दूरी बढ़ गई है कि यह माना जा रहा है कि यदि चिराग और उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल रहने का भाजपा मौका देगी तो जदयू को यह हजम नहीं हो पाएगा. हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि अस्वस्थ होने के कारण चिराग पासवान इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More