
Oplus_131072
Bharat varta Desk
नेपाल में सुशीला कार्की के अंतरिम पीएम बनने के बाद शुक्रवार देर रात ही कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इसमें संसद को भंग कर दिया गया और आगामी आम चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ। राष्ट्रपति ऑफिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले साल 5 मार्च को नेपाल में आम चुनाव होगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर, शुक्रवार, 27 भाद्रपद, 2082 ईसा पूर्व की रात्रि 11:00 बजे से वर्तमान प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है। नई प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तिथि गुरुवार, 21 फाल्गुन, 2082 ईसा पूर्व, अर्थात 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
नेपाल में करीब 5 दिनों के हिंसक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को देश को अपना नया अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गया। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने 12 सितंबर को रात 8 बजे के बाद नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इन्हें काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई।
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More