
Oplus_131072
Bharat varta Desk
नेपाल को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजधानी काठमांडू समेत मुल्क के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। खबरें हैं कि कई राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं के घर आग के हवाले कर दिए गए हैं।
सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। पुलिस ने युवाओं की भीड़ पर गोलियां चला दी जिसमें करीब 21 की संख्या में लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा संसद को भंग कर के नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।
सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर गोलीबारी के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने देश के मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले तेज कर दिए। नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीएम ओली के घर की तरफ बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता पुष्प कमल दहल (प्रचंड) के घर पर भी हमला किया गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के घर पर हमला किया गया है। गृह मंत्री के घर में आग लगा दी गई है और संचार मंत्री के घर में भी आग लगा दी गई है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More