
Bharat varta desk: नूपुर शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जज सूचकांक ने फटकार लगाई और नूपुर शर्मा से पूरे देश से माफी मांगने को कहा गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना को पत्र के माध्यम से याचिका दायर की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि जस्टिस सूर्यकांत द्वारा नूपुर शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को वापस लिया जाए। पत्र याचिका में अजय गौतम ने यह भी कहा है कि नूपुर शर्मा को फेयर ट्रॉयल का मौका मिलना चाहिए। इसके अलावा अजय गौतम ने कहा है कि नूपुर शर्मा को जान को खतरा है. इसलिए उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों का दिल्ली ट्रांसफर किया जाए।
पत्र याचिका में कहा गया है कि जस्टिस सूर्यकांत ने नूपुर शर्मा पर ये टिप्पणी की हैं-
1- नूपुर शर्मा ही उदयपुर हत्याकांड की जिम्मेदार हैं.
2- वह देश में आग के लिए जिम्मेदार हैं.
3- उन्हें बिना शर्त TV के सामने माफी मांगनी चाहिए थी.
4- नूपुर शर्मा ने देश के विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया.
5- देश में जो कुछ भी हुआ नूपुर शर्मा ही केवल उसके लिए जिम्मेदार हैं.
6- दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने में नाकाम रहीं.
7- देश भर में होने वाली घटनाओ के लिए वह अकेले ही जिम्मेदार है.
8- नूपुर शर्मा की हल्की जुबान ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
9- नूपुर का गुस्सा उदयपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार है.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More