
Bharat varta desk: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर आज देश के कई शहरों में तनाव की स्थिति है। झारखंड की राजधानी रांची समेत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, तेलंगना और देश के कई शहरों में मुस्लिम समाज के लोगों ने आज प्रदर्शन किया और जुम्मे की नमाज के बाद बवाल ,तोड़फोड़ और फायरिंग की घटनाएं हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज रांची में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बवाल की चपेट में आने से बचे हैं।।
रांची में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दुकानें रहीं। इसके अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों हिंदपीढ़ी, पुंदाग में भी दुकाने बंद रहीं। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा और नूपुर शर्मा के पुतले जलाए। तेलंगाना, कोलकाता और दिल्ली समेत कई शहरों में आज विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबर है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More