बड़ी खबर

नीरज सिन्हा बने झारखंड के पुलिस महानिदेशक

रांची संवाददाता: झारखंड सरकार ने जैप और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है. वे 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है. अब तक राज्य के प्रभारी डीजीपी रहे एमवी राव अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी के डीजी बने रहेंगे.
2019 में डीजीपी के लिए यूपीएससी ने 3 आईपीएस अधिकारियों का पैनल झारखंड सरकार को भेजा था उसमे तीसरा नाम नीरज सिन्हा का था. लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार ने पैनल को अनदेखी करके एमवी राव को झारखंड के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया था. हालांकि यूपीएससी के पैनल में उनका नाम नहीं था. नीरज सिन्हा के डीजीपी बनने के बाद अब यूपीएससी से उनकी नियुक्ति की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि पैनल के जरिए पहले ही यह मंजूरी मिल चुकी है. नीरज झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय के रहने वाले हैं. इनके पिता प्रोफेसर अरुण कुमार सिन्हा साहिबगंज कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक रह चुके हैं. इनकी पत्नी दिल्ली में डॉक्टर हैं. नीरज साहिबगंज सेंट जीवियस स्कूल के छात्र रहे हैं. उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

21 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

22 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago