बड़ी खबर

नीतीश बोले -भाजपा को 100 सीटों पर समेट देंगे, मिलजुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान


Bharat varta desk:

बिहार के पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक हुई. बैठक में 30 से अधिक विपक्षी नेताओं ने हिस्सा लिया. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर मैदान में उतरने की साझा रणनीति पर मंथन किया गया. बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ‘मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में अगली बैठक होगी.’ कुमार ने कहा-हम सब साथ रहेंगे, हम बीजेपी को 100 सीटों पर रोकेंगे.

पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे. विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी. यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है.

राहुल बोले सब कोई मिलकर काम करेंगे

राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की नींव पर हमला हो रहा है। BJP-RSS आक्रमण कर रही है. मैंने मीटिंग में कहा कि हम सब एक साथ खड़े हैं. सभी पार्टी में थोड़े-थोड़े डिफ्रेंसेज है, लेकिन एक साथ काम करेंगे. आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।

लालू ने कहा- मैं फिट हूं अब मोदी को फिट करना है

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और अब मोदी जी को फिट करना है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि अब उन्हें शादी करनी है और हम लोगों को बारात जाना है।

खून भी बहाना पड़े तो बहाएंगे-ममता बनर्जी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी ने कहा- नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग का आयोजन किया है। पटना से ही जनआंदोलन शुरू होता है। दिल्ली में कई बार मीटिंग हुई, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आज की मीटिंग में तीन चीजें क्लियर हुई। पहला हम एक है। दूसरी हम एक साथ लड़ेंगे। तीसरी जो भी पॉलिटिकल एजेंडा बीजेपी लाए, हमलोग साथ मिलकर उसका विरोध करेंगे।इस लड़ाई में अपना खून बहाना पड़ा तो बहाएंगे। आज इतिहास का बड़ा दिन है।

इधर, आम आदमी पार्टी ने कहा कि अध्यादेश पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे नहीं तो उसके साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago