Bharat varata desk: पिछले दो बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन धर्म को दरकिनार करते हुए उम्मीदवारों का समर्थन किया था मगर इस बार उन्होंने सीधे तौर पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू को अपना समर्थन दे दिया है। उनके विधायक और सांसद द्रोपदी के मैं मतदान करेंगे। लेकिन सबकी निगाहें झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की ओर टिकी हुई है। देखना है कि वह क्या करते हैं। उनके सामने बड़ा धर्म संकट होगा कि क्या गठबंधन धर्म का पालन करते हुए शाहजहां विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दें या फिर झारखंड की राज्यपाल रह चुकी आदिवासी महिला द्रौपदी मुरमू को समर्थन दें।
द्रोपदी के नाम के ऐलान के बाद एनडीए के घटक दल जनता दल यू के के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहां कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए जिन्हें मैदान में उतारा गया है वह सही कैंडिटेट हैं इसलिए जनता दल यूनाइटेड उनका समर्थन करेगा।ललन सिंह ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार बनीं हैं। उनकी पार्टी के नेता नीतीश कुमार सदा से महिला और कमजोर वर्गों के पक्षधर रहे हैं।
यह बता देना जरूरी है कि इसके पहले राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार महागठबंधन दल के घटक होने के बाद भी एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन दिया था क्योंकि वे बिहार के राज्यपाल के रूप में काम कर चुके थे। उसके पहले के चुनाव में एनडीए गठबंधन में होने के बाद भी नीतीश कुमार ने यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था लेकिन इस बार नीतीश ने सीधे तौर पर समर्थन का ऐलान एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में कर दिया।
Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More
Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More
सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में… Read More