
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राज्य भर में में राजद का कार्यक्रम
पटना संवाददाता: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे. किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को मजदूर बना दिया है. राज्य में किसानों और मजदूरों की हालत किसी से छिपी नहीं है. तेजस्वी पटना में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तीनों कृषि कानूनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन पर केंद्र के रवैए के खिलाफ है. कृषि कानून किसानों की स्थिति को और खराब करेंगे. इसलिए किसानों के आंदोलन का समर्थन करता है. किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजद की ओर से हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए. तेजस्वी ने कहा कि व्यापारियों और शिक्षकों के साथ बिहार सरकार क्या कर रही है? यह चिंता का विषय है. बिहार के 70% लोग खेती पर आधारित है मगर मंडियों को खत्म किया जा रहा है. अन्नदाता संकट में है.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More