
पटना: बिहार में लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में हुई है। राजकुमार सूंघ बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के विधायक हैं। इसके पहले राजकुमार ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की थी। उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लोजपा विधायक जदयू में जा सकते हैं।
चिराग पासवान के इकलौते विधायक का नीतीश कुमार के पास पहुंचने से इस तरह की चर्चाओं को बल मिला है कि जदयू विधानसभा में अपनी ताकत बढ़ाने को लेकर संजीदा है वहीं लोजपा को विधानसभा में कुनबा साफ कर विधानसभा चुनाव का बदला लेने के मूड में है। इसे लेकर बिहार में चर्चा का बाजार भी गर्म है। लोजपा विधायक राजकुमार सिंह कभी भी जदयू की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More