खून से लाल नवगछिया की धरती पर बहेगी गुरु भक्ति की रस धारा

भागलपुर संवाददाता: हत्या दर हत्या के लिए पहचान रखने वाली नवगछिया की धरती पर अगले एक सप्ताह तक गुरु भक्ति की रस धारा बहने वाली है. यह धारा शिव शक्ति योगपीठ, लक्ष्मीपुर रोड, नवगछिया आश्रम से प्रभावशाली संत आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में फूटेगी.

आगमानंद जी मना रहे अपने गुरु अनंताचार्य जी का जन्मोत्सव

दरअसल आगमानंद जी महाराज के पूज्य गुरुदेव स्वामी अनंताचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. इस बाबत गुरुवार को अनंताचार्य जी अयोध्या से भागलपुर पहुंचे. उनका स्वागत करने के लिए आगमानंद जी के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे.
अनंताचार्य जी के जन्मोत्सव को आगमानंद महाराज ने अवतरणोंतस्व का नाम दिया है. इसके तहत 30 जनवरी को शिवशक्ति योगपीठ में भजन, कीर्तन, प्रवचन का कार्यक्रम होगा. गुरु भक्ति की महिमा पर भी चर्चा होगी. इसके बाद 31 जनवरी को जमुनिया में, 1 फरवरी को गोपालपुर में, 2 फरवरी को महेशखूंट में, 3 फरवरी को शाहकुंड के बकचप्पर में और 4 फरवरी को मुंगेर के मिलन बाजार में जन्मोत्सव मनाया जाएगा. सभी जगहों पर भजन , प्रवचन के अलावे अनंताचार्य और आगमानंद जी महाराज का प्रवचन होगा. इस मौके पर मध्यप्रदेश के सतना के संत धरनी धराचार्य जी भी मौजूद रहेंगे. अनंता चार्य जी रामानुज संप्रदाय के प्रसिद्ध संत हैं जिनका आश्रम अयोध्या समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में है. वही नवगछिया के नगरह के रहने वाले आगमानंद जी महाराज इस इलाके के ऐसे प्रभावशाली संत हैं जिनके प्रवचन और भजन कार्यक्रम में हिंसक संघर्ष करने वाले अलग-अलग गुटों के लोग भी एक जगह जमा होते हैं और उन्हें सुनते हैं. उनके प्रति भक्ति भाव रखते हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago